Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अमहट घाट पर पीपे का पुल बनाये जाने की मांग को लेकर 18 से क्रमिक अनशन



बस्ती । कुआंनों अमहट घाट पर स्थायी पुल निर्माण के साथ ही आवागमन हेतु पीपे का पुल बनवाये जाने की मांग को लेकर 18 सितम्बर सोमवार से शास्त्री चौक पर अनिश्चत कालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र  सिंह उर्फ छोटे ने बताया कि अमहट पुल ध्वस्त हुये 6 माह होने वाले हैं किन्तु  सरकार इस सम्बन्ध में चुप्पी साधे हुये है। सैकड़ों गांवों के लोगांे का आवागमन प्रभावित है और स्कूली बच्चों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि क्रमिक अनशन मंे सभी राजनीतिक दलों के लोग, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे