Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया जाएगा


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर ।शिक्षा जिसके बिना अधूरा होता है जीवन शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोग देश के विकास में एक अहम रोल अदा कर रहे है इसी बात को ध्यान में रखते हुए पांच सितम्बर को भव्य शिक्षक दिवस का आयोजन उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया जा रहा हैं।निज़ाम खान प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया यह दिन हम उस महान शिक्षक के साथ-साथ रजिनीतिज्ञ एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में सम्पूर्ण भारत मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैं जिला प्रवक्ता संघ निज़ाम खान ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर के सेवानिवृत्त शिक्षको व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक -शिक्षिकाओं का प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया जाएगा ।इस वर्ष शासन से परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता पर आधारित चित्रात्मक निबन्ध व खेलकूद कराये जाने का दिशा -निर्देश आया हैं। जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा  जनपद के सभी वर्ष 2016-17 में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिका 146 है सभी को शिक्षक दिवस के शुभ बेला पर सम्मानित किया जायेगा और प्रत्येक ब्लॉक के न्यूनतम 5 ऐसे शिक्षक-शिक्षिका जो शिक्षण कार्यो में उत्कृष्ट योगदान दे रहे है लगभग 100 शिक्षकों को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया जाएगा।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे