राकेश गिरी
बस्ती : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छः माह की सरकार प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याओं के निदान, युवाओं को रोजगार देने सहित बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने में बुरी तरह विफल रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित हक मागो कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाते समय बस्ती गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मूड़घाट चौराहे पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कही।
उन्होने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह फेल है। गोरखपुर विश्वविद्यालय और बस्ती के पॉलीटेक्निक चौराहे पर छात्र छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक किया गया लाठी चार्ज यह साबित करता है कि पूर प्रदेश को पुलिस क हवाले कर दिया गया है। किसान, बेराजगार युवक, और शिक्षक, अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, सरकार उन पर लाठियां बरसा रहीं हैं। उन्होने कांग्रेसजनों का आवाह्न किया कि भाजपा की कथनी और करनी का खुलासा करते हुये 2019 को लक्ष्य बनाकर कार्य करें।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का मूड़घाट चौराहे पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से राजबबब्र का स्वागत किया।
प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पांडे, ज्ञानेन्द्र पांडे, डा. वीएच रिजवी, विपिन राय, गिरजेश पाल, अंकुर वर्मा, शिवविभूति मिश्रा, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, सोमनाथ पांडे,, हाजी अब्दुल वहाब, प्रमोद द्विवेदी, सुरेन्द्र मिश्रा, रामधीरज चौधरी, चन्द्रप्रकाश कन्नौजिया, अतीउल्लाह सिद्धीकी, जुम्मन अली, गंगा मिश्रा, जयप्रकाश अग्रहरि, रामबहादुर सिंह, अलीम अख्तर, दिनेश पांडे, शीतला सिंह, इफ्तेखार अहमद, भूमिधर गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, साधू पांडे, ताज मोहम्मद, नफीस अहमद, योगेन्द्र शुक्ला, अनिल भारती, संजय पांडे, सचिन शुक्ला, कौशल त्रिपाठी, गंगोत्री पांडे, पंकज द्विवेदी, जय प्रकाश चौबे, माधव शुक्ला, शकुन्तला देवी, इरशाद अहमद, गंगाराम, धर्मेन्द्र यादव, विवेक तिवारी, देवानंद पांडे, कृष्णकिशोर तिवारी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ