Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:ट्यूबवेल पर 40 वर्षीय युवक का रस्सी से बंधा शव मिलने से हड़कंप



सुनील गिरि
 उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड थाना देहात क्षेत्र के  ग्रीन वैली कॉलोनी के पास एक ट्यूबवेल पर एक 40 वर्षीय युवक का रस्सी से बंधा शव मिला में जिस से आस पास के छेत्र में हड़कंप मच गया खेत मालिक जब आज सुबह अपनी ट्यूबेल पर पहुंचा तो वहां युवक के शव को देखकर चौक गया इसकी सूचना खेत मालिक ने तुरंत पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त के प्रयास किए तो शव की पहचान संस्कार विहार निवासी अशोक के रूप में हुई पुलिस के आला अधिकारी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और डॉग स्क्वायड की सहायता से मुलजिमों तक पहुंचने के प्रयास जारी है 
जाँच में जुटी पुलिस

 बता दें  दिन निकलते हत्या की सूचना से जहां पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वहीं आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है बताया जा रहा है मृतक अशोक अकेला ही संस्कार विहार कॉलोनी में बने अपने मकान में रहता था हत्या की सूचना परिवार वालों को दी गई तो परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए  पुलिस के आला अधिकारियों ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वाड का भी सहारा लिया ट्यूबेल मालिक ने बताया कि आज सुबह जब मैं अपने ट्यूबेल पर सुबह 8 बजे पहुंचा तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना मैन्ने तुरंत पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जिसके बाद मृतक की पहचान संस्कार विहार कॉलोनी निवासी अशोक के रूप में हुई मृतक अशोक पानी की अनाज की टंकी बनाने का कार्य करता था जिसकी हत्या संभवत हाथ पैर बांध कर गला घोंट कर की गई है जिसकी हत्या किसने और कैसे की पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाए गा हालांकि पुलिस जल्द ही खुलासे की बात कर रही है अब देखना होगा कि पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे