राकेश गिरी
बस्ती । विकास खण्ड गौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हर्षोल्लास का माहौल रहा । कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कला शिक्षक आलोक शुक्ल के कलात्मक शिक्षण की प्रशंसा कर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या ने बताया कि बीते दिन विद्यालय परिसर में दलित एवं विकलांग कल्याण कैबिनेट मन्त्री ओम प्रकाश राजभर व विधायक सी०ए० चन्द्रप्रकाश शुक्ल की सम्बोधन सभा का आयोजन हुआ ।
जनमानस को सम्बोधित करने पश्चात मन्त्री ओमप्रकाश राजभर व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने विद्यालय का निरीक्षण किया और कला शिक्षक आलोक शुक्ल द्वारा पुराने अखबार से छात्रों से बनवाए हुए आकर्षक पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट, घरेलू रंगों में रंगें बालू से बनी पेन्टिंग्स आदि की आश्चर्यजनक रूप से सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के बीच कला के अंकुर पैदा करने का पुनीत कार्य हो रहा है परिषदीय विद्यालय भी बदल रहें हर विद्यालय में ऐसा कलात्मक शिक्षण होना चाहिए इससे साथ ही उन्होंने ने नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
बैठक में ग्राम प्रधान अली अहमद, प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अली, सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद वर्मा, खेल शिक्षक शम्भू नाथ सिंह, कार्यानुभव शिक्षिका मीना वर्मा, अनुचर भानदत्त राजभर, अवतारी देवी, अकाला देवी, वन्दना सिंह, दीपिका गौड़ व उपस्थित अन्य ग्रामीणों व अभिभावकों ने कला शिक्षक आलोक शुक्ल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ