Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम



3 दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं आयोजित
भंडारे के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जिला मुख्यालय स्थित अग्रवाल भवन परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाराजा अग्रसेन की जयंती गुरुवार को मनाई गई इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया । जयंती के उपलक्ष में 19 सितंबर से कार्यक्रमों का आयोजन शुरु कर दिए गए थे । जिनके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है ।
            अग्रवाल सभा के जनसंपर्क प्रभारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान के निर्देशन व सचिव विनोद कुमार बंसल की देखरेख में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । अंतिम दिन 21 सितंबर को पूजन अर्चन व आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें अग्रवाल सभा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया । पुरुष्कार पाने वालों में चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3 तक प्रथम - ऋषि तुलस्यान ,द्वितीय - कनिका तुलस्यान, तृतीय - नीव तुलस्यान, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 6 तक प्रथम - अक्षित अग्रवाल, द्वितीय - प्रगति अग्रवाल व तृतीय - सिद्धि अग्रवाल, चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 7 से 9 तक में प्रथम - मुस्कान अग्रवाल, द्वितीय - राशी अग्रवाल व तृतीय - साक्षी अग्रवाल, चित्रकला प्रतियोगिता शेष तीनों वर्गों के अतिरिक्त सभी के लिए आयोजित हुआ जिसमे प्रथम - शालू अग्रवाल, द्वितीय - प्रियंका सर्राफ व तृतीय - शिवानी अग्रवाल, व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम - श्रीमती सीमा अग्रवाल, द्वितीय - श्रीमती मीरा अग्रवाल व तृतीय - श्रीमती रितु अग्रवाल, केश सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम - श्रीमती मधु गोयल, द्वितीय - श्रीमती श्वेता तुलस्यान व तृतीय - श्रीमती स्वेता तुलस्यान, रस्सी कूद 12 वर्ष तक (बालिकाओं) में प्रथम - कु0 खुशी अग्रवाल, द्वितीय - कु0 साक्षी अग्रवाल व तृतीय - कु0 मिली तुलस्यान, आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम - श्रीमती बबिता अग्रवाल, द्वितीय - श्रीमती नेहा अग्रवाल व तृतीय - श्रीमती पूजा केडिया, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक में प्रथम - विनायक अग्रवाल, द्वितीय - रचित अग्रवाल व तृतीय - कु0 अदिति अग्रवाल तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक में प्रथम - कु0 सौजन्या डिडवानिया, द्वितीय - कु0 मोहक गोयल व तृतीय - मृदुल गोयल शामिल हैं । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सुशील हमीरवासिया, निर्मल कुमार अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, मनीष तुलस्यान, अजय अग्रवाल, जय शेखर गर्ग, रवि पोद्दार व  शुभम बंसल का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे