सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर छेत्र के हाइवे पर दिनदहाड़े पशु व्यापारी को लिफ्ट देकर 1 लाख 20 हजार की लूट से मचा हड़कम्प । कार सवार 5 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। लूट का विरोध करने पर व्यापारी से जम कर की मारपीट । घायल व्यापारी को हाईवे किनारे फेंक बादमश हुए फ़रार। पुलिस बदमाशों को पकड़ने की जगह सीमा विवाद में उलझी रही उच्च अधिकारियो के हस्तकछेप के बाद मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी ।
हापुड में पुलिस महकमे में उस समय हड़कम्प मच गया जब पशु व्यापारी गुलावठी निवासी कलवा गजरौला से पशु बेच कर अपने गांव गुलावठी जा रहा था सोना पेट्रोल पम्प के पास कार सवार पांच बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने व्यापरी को बैठा लिया और कुछ ही दूरी पर पशु व्यापारी से 1 लाख 20 हजार रूपये लूट लिए । बदमाशों द्वारा लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को जम पर पीटा और हाइवे किनारे फेक कर बादमश फरार हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही । उच्च अधिकारियों के हस्तकचेप के बाद थाना हाफिजपुर पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ