Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:रुपयो के लालच में घर में बनी पुरखों की बिकी समाधि (कब्र )


समाधि तोड़ने को लेकर स्थानीय लोगोँ में आक्रोश
सूचना पर पहुँची पुलिस व् राजस्व टीम फिर भी नतीजा शिफर
अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद:कहते है दादा न भैय्या सबसे बड़ा रुपय्या ये कहावत आज पटरंगा थाना अंतर्गत सरैठा गांव के शिवनगर चौराहा पर देखने को मिली पुरायं निवासी महिला ने रुपयों के लालच में अपने पुरखों की घर में बनी समाधि बेच दिया मामला प्रकाश में तब आया जब खरीददार ने बैनामा खरीदी जमीन पर बने घर में बनी समाधि स्थल को तोडना शुरू किया जिसे लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश फैल गया किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया सूचना पर पुलिस व् राजस्व टीम पहुँची लेकिन मामले में कोई हल नही निकला
            जानकारी के अनुसार पुरायं निवासी अमरेश कुमार उर्फ़ मुन्नू बाबा की पुस्तैनी जमीन हाइवें से आजाद नगर लिंक रोड शिव नगर चौराहा पर थी जिस पर घर बना था जिसके अंदर उनके पिता सत्यनरायन व् उनके दादा सुंदरलाल की समाधि बनी थी बताते है कि अमरेश कुमार की भी पाँच वर्ष पूर्व मृतु हो गयी जिसके बाद उस जमीन की वारिस उनकी पत्नी पुष्पा देवी व् उनकी दो पुत्री कोमल एवम् खुसबू के नाम वरासतन दर्ज हो गयी जिसे मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने 20,9,2017 को गाँव के ही प्रमोद कुमार पाण्डेय के हाथो बेंच दिया जिस पर रात को ही क्रेता ने समाधि तोड़ना शुरू कर दिया सुबह इसकी भनक जब स्थानीय लोगोँ को हुई तो मामले में लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पटरंगा व मवई पुलिस सहित सीओ रुदौली व् एस डी एम् मौके पर पहुँचे लेकिन मामले में कोई हल नही निकला उक्त जमीन खरीद फरोस मे गवाह रहे जिला पंचायत सदस्य कृष्न मगन उर्फ़ पप्पू रावत ने बताया कि इसमें हमे भी गुमराह करके गवाह बनाया गया है क्रेता द्वारा हमे मंदिर बनाने की बात कहकर उक्त जमीन की गवाही करायी गयी है लेकिन आज सुबह ही जब चौराहा पहुँचा तो वहाँ पर उक्त जमीन में बनी समाधि को तोड़े जाने की चर्चा थी मै जब जाकर देखा तो एक समाधि तोड़ी जा चुकी थी और एक समाधि व कृष्ण जी की मूर्ति बची थी सूचना पर पहुँचे प्रसासनिक अधिकारियों ने क्रेता व बिक्रेता को बुला कर जानकारी लेना भी वाजिब नही समझा वही सूत्रों की माने तो क्रेता दंबग होने के कारण पूरे चौराहे के लोग मूकदर्शक बने रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे