सुनील गिरी
हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर कमल मलिक ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कार्तिक मास में लगने वाला गढ़ गंगा मेला प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय मानचित्र पर लाया गया है पहले गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कार्तिक माह में गढ़ गंगा मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा कराया जाता था लेकिन अब यह मेला राष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो चुका है जिस प्रकार से कुंभ अर्धकुंभ मेले का आयोजन शासन द्वारा कराया जाता था उसी प्रकार गढ़गंगा के कार्तिक मेले का आयोजन भी शासन द्वारा कराया जाएगा जिसके लिए शासन ने दो करोड़ रुपए भी स्वीकृत कर दिए हैं और ब्रजघाट गंगा को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिस पर कार्य चालू है जो जल्द ही तैयार हो जाएगा चुनाव के दौरान हमने जो वादे विधानसभा क्षेत्र के लोगों से किए थे उनमें कार्तिक माह में लगने वाला मेला सूची में सबसे पहले था जिस को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वीकृत कराकर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की जनता को एक तोफा दिया है ओर सरकार द्वारा यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी विधायक ने बताते हुए कहा हम आने वाले समय में गढ़ क्षेत्र में जल्द ही एक स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निर्माण कराएंगे जिसके प्रयास जारी है जिसमें हमारे यहां के बच्चे भी ओलिंपिक गेम की तैयारी कर जनपद का नाम रोशन करेंगे और जो बच्चे पुलिस व आर्मी की भर्ती के लिए सड़कों पर दौड़ लगाते हैं उनके लिए भी स्टेडियम में दौड़ लगाने की व्यवस्था की जाएगी जिससे सड़क पर होने वाले आयेदिन बच्चों के साथ हादसे नहीं होंगे और हमारे जनपद के युवा पुलिस वह आर्मी में भर्ती होकर हमारे देश हमारे जनपद का मान व सम्मान दिलाने का काम करेंगे चुनाव के दौरान जो मैंने अपनी घोषणापत्र में यहां के कार्य लिखे हैं अगले चुनाव तक वे सभी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहूंगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ