सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : लो वोल्टेज के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। सिराथू तहसील क्षेत्र के गिरधरपुरगढ़ी के सरकारी नलकूप में लगे ट्रांसफार्मर लगने के दूसरे दिन ही फुंक गया। करीब बीस दिन बीतने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सकी। जिससे किसानों की सैकड़ों बीघे की गेहूं की फसल सूख रही।
गिरधरपुर गढ़ी गांव में सिंचाई विभाग का नलकूप लगा है। इस नलकूप के सहारे आस-पास के करीब सौ बीघे की सिंचाई होती है। इस बार शुरुआत में बारिश अच्छी हुई तो किसानों ने भारी मात्र में धान की फसल लगा दी। धान पकने के करीब पहुंच गया है, लेकिन अब बारिश नहीं हो रही। किसानों के पास सिंचाई के लिए मात्र नलकूप ही एक मात्र सहारा बचा है। करीब डेढ़ माह पहले गांव में लगे सरकारी नलकपू का ट्रांसफार्मर लो वोल्टेज के कारण फुंक गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद करीब 20 दिन पहले ट्रांसफार्मर बनकर तैयार हुआ। जो कल शाम को लगा और आज सुबह दोबारा फुंक गया। ग्रामीण ट्रांसफार्मर लेकर दोबार विभागीय स्टोर आए। 20 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका। जिससे किसान परेशान है। पूरी लगात लगाने के बाद फसल को सूखता देख उनकी आंखों में आंसू आ रहा। लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे।
निजी नलकूप संचालक भी परेशान
गिरधरपुर गढ़ी गांव निजी नलकूपों के संचालक भी परेशान हैं। गांव के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके पास निजी नलकूप है। उसमें लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। 16 अगस्त को इसकी शिकायत की गई और ट्रांसफार्मर विभागीय स्टोर में जमा भी किया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका। जिससे उनके साथ ही आस-पास के अन्य लोगों की फसलें सूख रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ