राकेश गिरी
बस्ती । मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सातवंे दिन सोमवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया।
फूलमती चौधरी ने कहा कि पिछले 7 दिनों से लगातार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कलम बंद हड़ताल कर अपना हक मांग रही है, सरकार चुप्पी साधे हुये है किन्तु हम अब अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक प्रदेश नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिल जाता कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा। कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने अधिकारों के लिये चरणबद्ध ढंग से संघर्ष तब तक जारी रखें जब तक कि मांगे पूरी नहीं की जाती, सरकार को उनकी जायज मांगों के समक्ष झुकना ही पड़ेगा।
धरने को आशा देवी, ऊषा चौधरी, चन्द्रावती, आशा देवी, रेखा देवी, एन.एच. अजनवी, ऊषा गुप्ता, प्रभावती जोडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से किया अपना वायदा पूरा करे।
कार्यक्रम में सुधा पाण्डेय, दुलारमती, अंजू देवी, अन्नपूर्णा, प्रीती देवी, अर्चना, सुनीता देवी, परमावती देवी, माधुरी पाठक, नीलम यादव, मीरा, रमावती, रंजना वर्मा, रिंकी पाल, कृष्णा चौधरी, ज्ञानमती, शोभा देवी, विजय लक्ष्मी, सन्तोष देवी, अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती देवी, रामपति देवी, सुमित्रा देवी, सुलोचना, संगीता, निरंजू सिंह, निर्मला देवी, बिन्दू, सुधा वर्मा, गीता देवी, आरती चौधरी, जामवंती देवी, प्रर्मिला वर्मा, मीना देवी, जवाहिरा देवी, कंचनलता, सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र, विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी, चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह, गंगोत्री देवी, ऊषा देवी, प्रभावती देवी, मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, ऊषा चौधरी, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता चौधरी, रामा देवी, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ