राकेश गिरी
बस्ती । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ‘बीएचयू ’ में छात्राओ, पत्रकारों पर लाठी चार्ज और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की वाराणसी में गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर मोदी, योगी सरकार और बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुद्दों से भटक गई है। इस सरकार में विकास की बात तो दूर बेटियां तक सुरक्षित नही है। कहा कि यदि कुलपति ने प्रयास या प्रधानमंत्री ने वार्ता की पहल किया होता तो बीएचयू को सुलगने से बचाया जा सकता है। नवरात्र पर्व में बेटियों पर रात के अन्धेरे में बर्बर लाठी चार्ज कायरता की पराकाष्ठा है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में इसका हिसाब लेगी।
युवा कागं्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी और पत्रकारों पर लाठी चार्ज को शर्मनाक बताते हुये कहा कि भाजपा वालों को सरकार चलाना नहीं आता, ये केवल झूठी जुमलेबाजी और नारा लगाना जानते हैं। देश, प्रदेश की जनता इसे समझ चुकी है। लोकतंत्र को आवाजों को कुचलने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते।
मोदी, योगी सरकार और बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंकते समय कांग्रेस के प्रेमशंकर द्विवेदी, जगनरायन आर्य, सोमनाथ पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, अलीम, युवा कांग्रेस के संदीप श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, रूपेश पाण्डेय, मंगल सिंह, अर्जुन कन्नौजिया, सन्तोष भारद्वाज, विक्रम चौहान, पवन अग्रहरि, अरशद अली, पंकज द्विवेदी, गौरव मिश्र, पवन वर्मा, सुनील शुक्ल, मो. जलील, अंकुर पाण्डेय, रोहन श्रीवास्तव, शरद पाण्डेय, हिमांशु, अताउल्ला खां, शनि, राम प्रसाद, लवकुश गुप्ता, आलोक गुप्ता के साथ ही अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ