Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो का ८वे दिन भी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल रहा जारी


राकेश गिरी 
बस्ती ।  आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आठवंे दिन मंगलवार को भी  जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। 
फूलमती ने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियांें की समस्याओं से अवगत कराते हुये कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्रियां शासन और सरकार की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है किन्तु उन्हें नाम मात्र का मानदेय मिलता है। सरकार ने मानदेय बढाने का वायदा किया किन्तु उसे अभी तक निभाया नहीं गया। फूलमती ने बताया कि   जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर सहयोग का आश्वासन देते हुये कहा कि उनकी मांगों को लगातार शासन को भेजा जा रहा है। 
धरने को सम्बोधित करते हुये फूलमती चौधरी ने  कहा कि पिछले 8 दिनों से लगातार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कलम बंद हड़ताल  कर अपना हक मांग रही है, सरकार चुप्पी साधे हुये है किन्तु हम अब अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक प्रदेश नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिल जाता कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा।  
धरने को सुधा पाण्डेय, कादम्बरी पाण्डेय, संगीता, उमा देवी, चन्द्रकला देवी, रेखा देवी, आशा देवी,  ऊषा चौधरी,   एन.एच. अजनवी,  ऊषा गुप्ता, प्रभावती, जडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगो को शीघ्र पूरा करे। 
कार्यक्रम में  कलावती मौर्या, मालती देवी, दुर्गावती, अर्चना, सुनीता देवी, परमावती देवी, माधुरी पाठक, नीलम यादव, मीरा, रमावती, रंजना वर्मा, रिंकी पाल, कृष्णा चौधरी, ज्ञानमती, शोभा देवी, विजय लक्ष्मी, सन्तोष देवी, अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती देवी, रामपति देवी, सुमित्रा देवी, सुलोचना, संगीता, निरंजू सिंह, निर्मला देवी, बिन्दू, सुधा वर्मा, गीता देवी, आरती चौधरी,  जामवंती देवी, प्रर्मिला वर्मा, मीना देवी, जवाहिरा देवी, कंचनलता, सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गंगोत्री देवी, ऊषा देवी,  प्रभावती देवी,  मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, ऊषा चौधरी, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता   चौधरी, रामा देवी, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे