राकेश गिरी
बस्ती। आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयुक्त सभागार में अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के दुसरे दिन विशेषरूप से स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास की महिलाओं एवं कार्यकर्तियों को समर्पित रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के निर्देश पर उप सूचना निदेशक डाॅ0 मुरलीधर सिंह द्वारा पत्रकारों के दल के साथ प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराया गया, इसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोंद कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव अन्य पत्रकार रजनीश त्रिपाठी, राकेश गिरी के अलावा बस्ती के अनेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक मण्डल अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्काउट एवं गाइड के कुलदीप सिंह, बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मिथिलेश बौद्ध, अनुराधा पाण्डेय, गीता सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, ज्योति पाण्डेय एवं कलाकारेां के रामभवन एण्ड पार्टी द्वारा मेला क्षेत्र में स्थापित सभी स्टालों का भ्रमण किया गया तथा उपस्थित प्रधानों, किसानों को विशेषकर ऋण मोचन योजना, फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य विभाग, गन्ना विभाग आदि द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी तथा सभी से इस प्रदर्शनी के आयोजन को आज दुसरे दिन सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने वाली किट चित्र प्रदर्शनी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के विगत छः माह के कार्यकाल पर आधारित उपलब्धियों का भी चित्र लगायी गयी। यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्ती मण्डल के मुख्यालय पर लगायी गयी है इसमे प्रवेश निःशुल्क् है। इसको कोई भी प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक देख सकता है तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आदि प्राप्त कर सकता है। आज के प्रदर्शनी में लोक कलाकार राम भवन द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय, महाराणा प्रताप, पृथवीराज चैहान, छत्रपति साहू जी आदि के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा इस प्रदर्शनी में पशु पालन, मत्स्य पालन, कृषि, गन्ना, सूचना, पंचायत आदि विभागो के कर्मचारियेां/अधिकारियों द्वारा अपने-अपने स्टाल पर अपने-अपने विभाग की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभारी अधिकरी सूचना डाॅ0 विजय प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह,श्री मानसिंह, ओम प्रकाश, जगदीश प्रसाद, राजेन्द्र उपाध्याय, अशोक शुक्ला सहित आयुक्त कार्यालय एवं विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधि/सहायक उपस्थित थे। इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी एलईडी वैन के माध्यम से भी प्रसारण हुआ जो सरकार के उपलब्धियों, मुख्यमंत्री जी के भाषणों, स्वस्छता और स्वास्थ्य आदि मुख्य कार्यक्रम है। इस वाहन का संचालन आज पूरे शहर में किया जायेंगा, जो मुख्य रूप से सभी चैराहों एंव दुर्गा पूजाॅ के पाण्डालों के आस-पास होगा। उप निदेशक सूचना द्वारा सभी पत्रकार समुदाय को सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया गया तथा कल के कार्यक्रम में शामिल होने का आवाह्रन भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ