
अमरजीत सिंह
फैजाबाद:गाँवो में बार बार फुक रहे ट्रान्सफार्मरो की क्षमता पर उठ रहे बार बार सवालो से तंग आकर विद्युत् विभाग ने अध्ययन करवाया और अपने अध्य्यन में पाया कि ट्रासफार्मरो का फुकना उपभोक्ताओं द्वारा अनुबंधित क्षमता से अधिक भार के कारण ही ट्रांसफार्मर जलते है ऐसे में गाँवो में कनेक्शन ;भार क्षमता की जाँच करना आवश्यक है पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश मे कहा गया है कि अगर अब गांवो में ट्रॉन्स फार्मर फुका तो पावर कारपोरेशन उसकी जांच कराएगा कि आखिर ट्रॉन्स फार्मर जलने की असली वजह क्या है अगर ट्रांसफार्मर अतिरिक्त बोझ (ओवर लोडिंग )के चलते फूंका तो उस गाँव मे दिए गये कनेक्सन का लोड और ट्रांसफार्मर की क्षमता का आंकलन किया जाएगा कही लाइन मैन और जेई मिलकर गांव में बिजली चोरी तो नही करवा रहे है जिससे कम भार पर भी ट्रांसफार्मर जल जाता है इसके अलावा गांवो में अगर विजली के कनेक्शन कम है तो विभाग की तरफ से लोगो को कनेक्शन दिया जायेगा और जिन उपभक्ताओ का भार कम है उनके सयोजन का भार बढ़ाया जाएगा
एस डी ओ रुदौली ने डीके यादव ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि पावर फार आल योजना के तहत हर घर को बिजली पहुचाने का लक्ष्य है गांवो में बार बार ट्रॉन्स फार्मर फुकना ही सुचारू रूप से उप भोक्ताओं को बिजली सप्लाई मिलने में बाधा पहुचाता है इसीलिये गांवो केट्रॉन्स फार्मर जलने पर जांच होगी लोगो का कनेक्शन चेक कर वहां किस्तो पर कनेक्शन औऱ भार बढ़ाया जाएगा
बकाया जमा करने पर ही बढ़ेगी क्षमता
रुदौली काफी अध्ययन के बाद विभाग ने माना कि सुचारू रूप से सप्लाई न चलना उपभोक्ताओं द्वारा अनुबंधित क्षमता से अधिक भार का प्रयोग किया जाना ही ट्रांसफार्मरो के फुकने का कारण है ।आदेश के मुताबिक गांवो में लगभग 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अपनी बकाया बिल जमा करने पर ही गांव के ट्रॉन्सफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी
नलकुपो के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था
रुदौली निजी नलकुपो के लिये बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मरो से कोई भी कनेक्शन नही दिया जाएगा इसके अलावा अनुबंधित लोड से कम पाए जाने पर उपभोक्ताओं को लोड बढाना पड़ेगा ।जब तक लोड बढ़ोतरी और बकाये का भुगतान नही होगा तब तक ट्रॉन्सफार्मर की क्षमता नही बढाई जाएगी ।लोड बढ़ने और बकाया भुगतान के बाद 48घण्टे में आपूर्ति बहाल की जाएगी।भार बढ़वाने की स्थित में पहली किश्त में लगभग 40 प्रतिशत एवं अन्य 3 बराबर में किश्तों की सुविधा के साथ जमा करने पर ही क्षमता बढ़ाई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ