Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:समारोह पूर्वक आनन्दवन में मनाया गया शिक्षक दिवस






सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिक्षक - शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । नगर क्षेत्र के शुकुल पुर स्थित आनन्दवन इण्टर कालेज में समारोह पूर्वक मनाया गया । इस दौरान विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्तविहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आर पी सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री त्रिवेणी प्रसाद मिश्र मौजूद रहे । इस मौके पर अतिथियों  द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक एंव शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया ।

इस दौरान मुख्य अतिथि आर पी सिह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि गुरू - शिष्य परम्परा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है ।जीवन में माता - पिता का स्थान कभी नही लिया जा सकता क्योकि वे ही हमें इस बेहतरीन दुनिया में लाने के साथ जीवन जीने का गुर सिखाते है । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिवेणी प्रसाद मिश्र ने कहा कि जीवन को जीने का असली सलीका शिक्षक ही सिखाता है जो हमें अच्छे मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है । इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने आए आगुन्तकों का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस पर विस्तृत जानकारी छात्र - छात्राओं को देते हुए  कहा कि 'गुरु' का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में  उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हे अध्यापन से बडा प्रेम था, इसलिए प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षको के प्रति प्रेम प्रकट करने के लिए शिक्षक दिवस के रूप में पूरे भारत में  मनाया जाता है ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ हुआ ।इसीक्रम में आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान, खरहर  में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें संस्थान के संस्थापक पण्डित हरि शंकर उपाध्याय ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के प्रबंधक डॉ श्याम शंकर उपाध्याय ने छात्रों को निःशुल्क टी ई टी की कोचिंग देने की घोषणा की।इस अवसर पर शिक्षिका सोनल दुबे को हीरक लेखनी से , बिग्यानी त्रिपाठी, शालिनी श्रीवास्तव को स्वर्ण लेखनी तथा खुशबू तथा अश्विनी पाल को रजत लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे