Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच दबंगो ने थाने से चंद दूरी पर होटल मालिक को किया लहूलुहान


बहराइच। जिले के थाना रामगाँव में आज कल दबंगों के हौसले बुलंद होते दिख रहे है। जहां एक ओर अपराध एवं अप्राधियोँ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पुरजोर प्रयास कर रहा है वहीं पुलिस की नाक के नीचे कुछ दबंग खूनी खेल खेलते नज़र आ रहे है।बताते चले थाना रामगाँव क्षेत्र का है ये पूरा मामला जहां दो पक्षो में जमीन को लेकर कई सालो से विवाद चल रहा था। लेकिन रविवार एक पक्ष ने कुछ दबंगो का सहारा लेकर खुलेआम दूसरे पक्ष की दुकान पर चढ़ हमला बोल दिया। दुकान तोड़ते हुवे,पीड़ित पक्ष के सदस्यों पर लाठी,सरिये, कुर्सी, काँच से एकाएक हमला करके लहू लुहान कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान पीड़ित द्वारा पुलिस को फोन मिलाया गया लेकिन फोन लगातार काट दिया जाता रहा था। घटना स्थल से थाना मात्र 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद दंबंग बेख़ौफ़ हो कर पीड़ित की पिटाई करके भागने में कामयाब हो गये। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है क़ि दबंगो ने पुलिस को पैसे दे दिए इसीलिए पुलिस देर से पहुची।पीड़ित पक्ष ने दबंगो के विरुद्ध तहरीर लिखवाने से मना कर दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे