Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच में निकला विशालकाय अजगर, जंगल में छोडा


मटेराचौराहा(बहराइच)। नानपारा रेंज अंतर्गत इटहा अहिरनपुरवा गांव में एक विशालकाय अजगर सोमवार रात को निकल आया। आवाज आने पर घर से निकले लोगों ने अजगर को देखा तो होश उड़ गए। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। टीम के साथ गांव पहुंचे वन दरोगा ने अजगर को काबू में कर उसे बघौली के जंगल में छोड़ा। वन विभाग के मुताबिक अजगर का वजन 70 किलो तथा लंबाई 10 फुट के आसपास थी।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत अहिरनपुरवा इटहा गांव निवासी बाउर के घर के बगल में सोमवार रात विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर ने फुफकार लगाई तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो अजगर को देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना वन कार्यालय पर दी। हल्का दरोगा सत्यजीत वर्मा की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। वनकर्मियों ने अजगर को कब्जे में लेकर उसे बघौली के जंगल में छोड़ दिया। वन दरोगा सत्यजीत वर्मा के मुताबिक अजगर का वजन 70 किलो के आसपास था। वह 10 फुट से अधिक लंबा था। उसको पकड़ने में वनकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। अंत में ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर उसे काबू में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे