Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भूमि विवाद में महिला पर डाला तेजाब

अस्पताल में भर्ती घायल महिला
अस्पताल में भर्ती घायल महिला

भूमि विवाद में महिला पर डाला तेजाब
गम्भीर अवस्था में करायी गयी भर्ती
गोण्डा। विवादित भूमि पर घर के सामने नींव भराते समय पटीदारों ने महिला पर तेजाब डाल दिया जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला थाना धानेपुर के ग्राम खमरौनी ढेबरी कला में रक्षा राम तिवारी अपने घर के सामने नींव भरा रहे थे। इसी बीच पट्टीदारी के देवर के परिजन विरोध करने लगे, तभी आरोप है कि नींव के लिए ईंट दे रही 50 वर्षीय कमलपति पत्नी रक्षाराम ने विरोध किया तो फौजदार देवर के पुत्र राजेश, टुनटुन व दूधनाथ, हीरा लाल कमलपति का बाल पकड़ कर उसे झुका दिये। इसी बीच छत से देवर की पुत्री अर्चना ने किसी वस्तु में भरकर कमलपति के पीठ पर तेजाब फेंक दिया जिससे कमलपति गर्दन से लेकर कमर तक पूरे पीठ पर तथा पीछे की तरफ हाथ पर गम्भीर रूप् से झुलस गयी और पूरा कपड़ा कटकर गिर गया तभी परिजनों ने पानी डाल दिया और फिर गेंहूू का आंटा लगा कर सौ नम्बर पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सौ आठ नम्बर एम्बुलेन्स को सूचित कर गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर दूसरी तरफ महिला के झुलसने से विपक्षी भागने में सफल रहें। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के तहरीर पर एक लड़की पर एक लड़की सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाना धानेपुर में अपराध सं0 307 में धारा 326क, 323, 504 का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 क्या कहना है अपर पुलिस अधीक्षक का
अपर पुलिस अधीक्षक हृदेष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में भूमि विवाद रहे पट्टीदार देवर के लड़को ने तेजाब डाला है। प्रकरण गम्भीर है, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है तथा नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए एक टीम मौके पर भेजी गयी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे