Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्या कहते है आपके सितारे जानिये 12नवम्बर 2017 का राशिफल







मेष (Aries) : स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद आशातीत सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों को लेकर चिंता रहेगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम उठाना हानिकारक साबित हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): आज आपकी सफलता में आपके उच्च मनोबल और आत्मविश्वास की बड़ी भूमिका रहेगी। पितृ पक्ष से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाकर रख पाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज हाथ में न लें, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं।
मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन में हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। ध्यान रखें कि कहीं आपका अहं किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। विद्यार्थियों का मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि हो सकती है और असंतोष की भावना भी घर कर सकती है। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता और किसी के साथ अहं का टकराव होने की आशंका गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। अधीनस्थ व्यक्ति और नौकरवर्ग से परेशानी हो सकती है। 
तुला (Libra): आज विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलन होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। 
धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की आशंका है। शरीर में कुछ आलस्य रहेगा। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक रूप से विध्न आ सकते हैं। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ किसी मामले पर बहस हो सकती है। प्रतिस्पर्द्धियों और विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद न करें। 

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की आशंका है। ऐसा गणेशजी कहते हैं। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। नौकरी- धंधे में कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। नए सम्बंध स्थापित करते समय भी सावधानी रखें।
कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता बढ़ेगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। गणेशजी भागीदारी में लाभ देखते हैं।

मीन (Pisces): घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे