डॉ ओपी भारती
वजीरगंज (गोंडा):-गोण्डा-फैजाबाद मार्ग पर अनभुला गांव के सामने वृद्ध की ट्रैक्टर से कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव व आरोपी चालक को कब्जे में ले लिया है।
शनिवार शाम वाराणसी से वजीरगंज एजेंसी आ रहे तीन ट्रैक्टरों में से एक ने अनभुला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वृद्ध शारदा बक्स सिंह (60) को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर समेत भागने का प्रयास कर रहा था जिसे दौड़ा कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव एवं आरोपी चालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। जबकि तीनों ट्रैक्टर ग्रामीणों ने गांव में ही रोक रखा है। आरोपी चालक ने अपना पता भानु प्रताप सिंह निवासी हरिहर पुर जनपद सीतापुर बताया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ