अमरजीत सिंह
नकब लगाकर हजारो के जेवरात लेकर हुए फुर्र
सपा से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य है दर्शन रावत
फैजाबाद:बीती रात चोरो ने नकब लगाकर एक घर में प्रवेश कर घर में रखे जेवरात भरा बाक्स को लेकर फुर्र हो गये जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया धीरे धीरे ग्रामीण भी आ गये जिसके बाद लोग खोज बीन की तो बाक्स गॉव के बाहर झाडी मे बरामद हुआ लेकिन चोर जेवरात को ले जाने में सफल रहे जबकि उक्त घटना की जानकारी पुलिस को रात में दी गयी सूचना पाते ही हल्का प्रभारी ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू की और परिजनो को शीघ्र खुलासा करने का भी अश्वासन दिया
मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गॉव के निवर्तमान जिला पंचायत दर्शन के घर का है बताया जाता है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरो नें दीवाल में नकब लगाकर अन्दर घुसे और जेवरात रखे बक्से को उसी रास्ते से लेकर चम्पत हो गये सो रहे परिजनों नें खड़बड़ाहट की आवाज सुन कर हल्ला गुहार मचाते हुए दौड़े जब तक हल्ला गुहार सुनकर गॉव के लोग पहुचते तब तक चोर वहा से निकल चुके थे रात में लोगो ने खोजबीन शुरु की तो गॉव के पूरब झाड़ी में बाक्स तो बरामद हो गया लेकिन जेवरात वाला झोला नही मिला पीड़ित दर्शन रावत ने बताया झोले में झुमकी मटर माला बाली व पावजेव उठा ले गये साथ ही की सोमवार को छोटे लड़के का गौना लाने जाना था जेवरात वहू को देना था जो उसे थैले में रखा था वही ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर लापर वाही वरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को रात लगभग चार बजे ही पीड़ित के पुत्र व क्षेत्र के चौकी दार राम बक्स रावत के द्वारा दी गयी थी लेकिन सुबह आठ बजे तक कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नही पहुंचा जिसे लेकर अफवाहो का बाजार गर्म है जबकि हल्का प्रभारी चन्द्र भूषण सिंह राठौर ने बताया कि घटना देखने व परिजनों के बयान से मामला संदिग्ध है फिरहाल तहरीर के मुताबिक जॉच की जा रही है साथ ही बताया कि मैं लगभग तीन बजे कोपेपुर से इसी रास्ते से होकर हूटर बजाते हुए गया हू वही सोचनीय प्रसंग है कि 24 घंण्टे ड्यूटी करने वाली पुलिस भी इंसान ही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ