सत्येन्द्र खरे
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक किशोर की लाश मंदिर के चबूतरे पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वह उस समय हैरान रह गई जब किशोर की जेब दो जिन्दा कारतूस मिले l पुलिस इस इस पुरे मामले का जल्द ही खुलासा करने का दवा कर रही है लेकिन उसके सामने दो बड़े सवाल यह है कि अगर किशोर की हत्या धारदार हथियार से सर पर वॉर करने हुई तो किशोर की जेब में कारतूस कहाँ से आये
वीडियो : क्या कहते है मृतक के पिता
जमीन पर विखरा यह खून सोलह साल के लवकुश का है जिसकी देर रात निर्मम हत्या कर दी गई हत्या के पीछे कौन लोग है और क्यों उन्होंने किशोर को मौत के घाट उतार दिया यह सवाल यहाँ खड़ी भीड़ जानना चाहती है l मौके पर पहुंची पुलिस भी इन्ही सवालो को तलाश कर रही है l परिवार वालो के मुताबित बेटा रात को घर के बाहर आगंन में सो रहा था l वह कैसे मंदिर के चबूतरे पर पहुंच गया और किसने उसकी हत्या कर दी यह किसी को नहीं पता l
वीडियो : क्या कहते है पुलिस अधीक्षक
एसपी कौशाम्बी प्रदीप गुप्ता के मुताबित करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है मौके पर डॉग स्कायर व फारेंसिक टीम को भेजा गया है l पुलिस अशनाई और अवैध असलहे की तश्करी के शक की दिशा में तहकीकात कर रही है l पुलिस जल्द ही खुलासा का दावा कर रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ