बहराइच में गर्व से मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस | CRIME JUNCTION बहराइच में गर्व से मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच में गर्व से मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस




बहराइच। सैनिक झंडा दिवस की तर्ज पर आज जिले में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस। यह उ०प्र० पुलिस के लिए गौरव का विषय है कि पूरे देश में उ०प्र० ही ऐसा प्रथम राज्य है, जिसे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। इस गौरवशाली दिवस पर गुरुवार को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 23 नवम्बर सन् 1952 को उ०प्र० पुलिस को सर्वप्रथम झण्डा कलर प्रदान किया गया । जो उनकी अहर्निष्ठ जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, शौर्य, आत्मबलिदान का प्रतीक है।पुलिस लाईन बहराइच में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच जुगुल किशोर द्वारा पुलिस लाईन में पुलिस झंडे को सलामी दी गई तथा मान पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के संदेश को सभी पुलिस कर्मियों को पढकर सुनाया गया। इसी प्रकार सभी थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा भी अपने अपने थाने पर उक्त झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर महोदय के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक देहात रविन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल यादव,क्षेत्राधिकारी रिसिया सुश्री श्रेष्ठा ठाकुर, क्षेत्राधिकारी महसी केश करन सिंह, आर0आई0 जयप्रकाश सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक शेषमणी पाण्डेय तथा अन्य संबन्धित पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे