गोण्डा। 108 एम्बूलेंस स्वास्थ्य सेवा की खुली पोल घन्टो तड़पता रहा घायल सूचना के बाद भी नही पहुँची 108 एम्बुलेंस डायल 100 नम्बर पुलिस लेकर गयी जिला अस्पताल थाना धानेपुर अन्तर्गत गोण्डा उतरौला रोड पर उत्तरी शुक्लपुर गांव के समीप प्रातः 8 बजे गोन्डा की तरफ से आ रहे सूर्यमणि उम्र 45 वर्ष पुत्र जनकनरायन (पहचान जेब मे मिले आधार कार्ड से हुई) कि उत्तरी शुक्लपुर गाँव के निकट पहुचते ही तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सूर्यमणि सड़क पर ही गम्भीर रुप से घायल होकर गिर गये।पिकप चालक मौके से गाडी लेकर फरार हो गया आस पास के लोगों ने इलाज के लिये निकट निजी चिकित्सक को दिखाया मगर डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखकर जबाब दे दिया गांव वालों ने घटना की सूचना 100 नम्बर को दी। मौके पर पहुँची पीआरवी 0877 मे तैनात पुलिस कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।लेकिन घन्टो इन्तजार करने के बाद भी 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर नही पहुंची। घायल के जेब से एक डायरी व आधारकार्ड मिला जिसकी पड़ताल पुलिस कर्मियों द्वारा करने पर मालुम हुआ कि घायल व्यक्ति सूर्यमणि इटियाथोक ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मेहनौन के चैकिया पुरवा प्राथमिक विद्यालय मे समायोजित शिक्षामित्र के पद पर तैनात है वहीं पढाने जा रहा था कि घटना का शिकार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घायल की बाईक न्च्43 श्र 4006 घटना स्थल पर ही खडी थी। इटियाथोक बीईओ रामराज ने बताया कि हालत नाजुक देख डाक्टर ने लखनऊ रिफर किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ