Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :अबैध कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने किया हमला


अखिलेश्वर तिवारी

पुलिस कर्मियों को आईं मामूली चोट हमलावर गिरफ्तार
बलरामपुर ।। कोतवाली उतरौला छेत्र शुभाष नगर मोहल्ले में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया तथा कट्टे से फायर भी किया । जिसमें तीन पुलिस कर्मी चोटहिल हो गए । भूमि स्वामी व पुलिस की तहरीर पर दो दबंगों को उतरौला पुलिस ने एक अदद कट्टा, भारी संख्या में अवैध गैस सिलेंडर व एक विना नम्बर मारुति वैन को बरामद करने में सफलता हासिल किया । शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है । 
            जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर में अवैध रूप से मकान निर्माण करवाने के मामले में पीड़ित अख्तर अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास ने पुलिस को अवैध निमार्ण की लिखित सूचना दिया । सूचना पर सौ नंबर पुलिस व कस्बा चौकी के पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची । दबांगो ने पुलिस टीम से मारपीट किया तथा कट्टे से फायर भी किया । इस दौरान तीन पुलिस कर्मी सूरज सिंह, करम चंद्र यादव व शैलेन्द्र कुमार वर्मा चोटहिल हो गए । हमले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जितेन्द्र यादव व गुरसेन सिंह मय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दबंगो को हिरासत में ले लिया । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर दबंगो की तलासी लेने के दौरान उनके पास से एक अदद कट्टा, उनके घर से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर व एक अदद विना नंबर के मारुति वैन भी बरामद किया गया है । उन्होंने बताया कि अख्तर अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास मोहल्ला सुभास नगर तथा आरक्षी सूरज सिंह की तहरीर पर दो आरोपियों अतुल कुमार गुप्त पुत्र विजय कुमार गुप्ता व डब्लू पुत्र मोहम्मद रजा उर्फ भोंदू मोहल्ला सुभाष नगर को सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने व अवैध गैस धंधा करने व तमाम आपराधिक मामलों में लिप्त होने की धाराओं में जेल भेज दिया गया है  । जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे