सत्येन्द्र खरे
कौशांबी:भाजपा व भ्रष्टाचार जुड़वा भाई- प्रमोद तिवारी एक साल मे सोलह हजार गुमा कमाई वाली यूनिवर्सिटी खोले भाजपा कौशांबी| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह मे एसपीएमआईटी भीटी पहुँचे कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये जमकर खिचाई किया| पत्रकारों से बात करते हुये प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा को एक ऐसी यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए जिसमे यह पढ़ाया जाय कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कमाई एक साल मे 16 हजार गुना कैसे बढ़ाई जाती है|
पत्रकारों से बात करते हुये कांग्रेस नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा व भ्रष्टाचार जुड़वा भाई हैं| देश मे जब से भाजपा की सरकार आई है तब से भ्रष्टाचार बढ़ गया है| कहा कि देश मे स्वच्छता मिशन की शुरुआत गांधी जी ने किया था लेकिन भाजपा के शासनकाल मे शौचालय निर्माण पर कहा कि स्वच्छता मिशन अब घोटाले की पहचान बन गया है| भाजपा के गुजरात माडल पर तंज़ कसते हुये कहा कि हिमांचल से बढ़िया माडल प्रदेश और कहीं नहीं है| गुजरात चुनाव मे कांग्रेस जीत दर्ज करते हुये सरकार बनाएगी| गुजरात चुनाव मे बने युवा नेताओ के गठजोड़ पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि अभी तीन युवा बेरोजगार है| यही तीनों बेरोजगार युवा एक साथ मिलकर 2019 मे देश मे सरकार बनाएँगे| प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुये कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यहाँ अशांति ही अशांति है| प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद कौशांबी भी इससे अछूता नहीं है| इससे पहले राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कार्यक्रम का उद्घाटन किया| कार्यक्रम मे सूबे के 75 जिलों से 350 बाल वौज्ञानिक व 150 विज्ञान शिक्षक भाग ले रहे हैं| तीन दिनों तक चलाने वाले कार्यक्रम मे बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे|


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ