Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हादशा या हत्या की साजिस में उलझी पुलिस .....!


सत्येन्द्र खरे 
 यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक की लाश कुए में मिलने से हडकंप मच गया | घटना सराय अकिल थाना इलाके के तिल्हापुर गाव की है |

 जहाँ पिछले तीन दिनों से लापता 38 साल के ध्रुव प्रसाद की लाश गाव के बाहर कुए में मिली | लाश की शिनाख्त परिवार के लोगो ने अपने बेटे के रूप में की है | परिवार के लोगो के मुताबिक ध्रुव प्रसाद 3 दिन पहले अपनी बकरी के बच्चे का इलाज कराने के लिए घर से निकलने थे | रस्ते में उनकी मौत हो गई थी | ऐसी आसंका लग रही है कि ध्रुव बकरी के मरे हुए बच्चे को कुए में फेकने के चक्कर में कुए में इर गए है जिससे उनकी मौत हो गई है | 
वीडियो :धर्मवीर , मृतक युवक के परिवार का सदस्य 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची सराय अकिल पुलिस ने युवक ध्रुव प्रसाद की लाश को कुए से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है |
वीडियो :एके पाठक, जाँच अधिकारी 

 पुलिस के जाँच अधिकारी एके पाठक के मुताबिक परिवार वालो का कहना है कि ध्रुव प्रसाद की मौत एक हादसा हो सकता है , लेकिन इसके बाद भी पुलिस लाश का पोस्ट मार्टम कराकर ध्रुव की मौत का सही कारण पता लगा रही है | यदि ध्रुव की मौत के पीछे कोई दूसरे कारण है तो किसी भी हालत में आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा | 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे