गोंडा। बिजली विभाग का बैकुम सर्किट ब्रेकर दगने से 5000 उपभोक्ताओं के घरों से रोशनी गायब रहेगी। अभी तक आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई पहल नही की गई है।ं
मामला विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज के कटरा फीडर से जुड़ा है। मंगलवार की सुबह कटरा बाजार फीडर की इनकमिंग नंबर 2 का बैकुम सर्किट ब्रेकर दग गया। जिससे करीब 20 मीटर तक केबिल काफी देर तक जलती रही। बीसीबी दगने की वजह से सुबह करीब 4 बजे इस फीडर की बिजली गायब हो गई। अभी तक उसे सही करने का कार्य प्रारंभ नही हुआ है। जिसकी वजह से यहां की बिजली कब बहाल होगी इसका कोई पता नही है। इस फीडर से करीब 5000 के आस पास उपभोक्ता जुड़े हैं। इससे हलधरमऊ, कर्नलगंज, कटरा बाजार के साथ ही कुछ बहराइच जनपद के भी गांव जुड़े हैं। फीडर में खराबी आते ही यह पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है। यह पहला वाकया नही है, इस फीडर की बीसीबी काफी जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से आये दिन यह समस्या उत्पंन होती रहती है। लेकिन अभी तक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक इसका कोई ठोस उपाय नही किया है। जिसससे जनता के सामने आये दिन यह फीडर समस्या उत्पन्न करता रकता है। उपखंड अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कटरा फीडर की कमी को पूरा कराकर आपूर्ति बहाल की जायेगी। उन्होंने कहा कि करीब दो माह से ऊपर समय बीतने के बाद कटरा फीडर में खराबी आई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ