Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:तो बनते ही धसने लगी इण्टर लाकिंग सड़क, आधा अधूरा निर्माण छोड़ गायब हुए जिम्मेदार



गोंडा। सड़क के पटरी निर्माण में खुलेआम मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। आलम यह है कि पटरी का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नही हुआ है। और पटरी पर लगाई गई इंटर लाकिंग ईंट नीचे ध्ंासने लगी है।
        मामला कर्नलगंज परसपुर मार्ग के पटरी निर्माण से जुड़ा है। डूडा विभाग द्वारा बस स्टाप चैराहे से परसपुर मार्ग के दोनो तरफ इंटर लाकिंग ईंट से पटरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में प्रथम श्रेणी के ईंट से एजिंग/दीवार बनाई जानी चाहिए। साथ ही मिट्टी पटाई करवाकर उसे मजबूत करके उसके ऊपर चार इंच प्रथम श्रंेणी के ईंट की गिट्टी बिछानी चाहिए। फिर बालू डालकर उसे बराबर व मजबूत करके ईंटर लाकिंग ईंट लगाया जाना चाहिए। लेकिन यह सब केवल कागजांे में ही हो रहा है। मौका मुआइना करने पर पता चला कि मार्ग से करीब एक फिट से अधिक गहरी पटरी थी। उस पर मिट्टी नही डलवाया गया बल्कि पुराना ईंटर लाकिंग ईंट व पीली ईंट को तोड़वाकर मात्र दो इंच मोटी गिट्टी डालवाया जा रहा है। उसी के ऊपर हल्का फुल्का बालू बिछाकर ईंटर लाकिंग ईट बिछाई जा रही है। बस स्टाप से करीब 100 मीटर के आस पास पटरी बनाई जाा चुकी है। अभी निर्माण कार्य पूरा भी नही हो पाया है। और पटरी जगह जगह धंसने लगी है। अवर अभियंता खुर्शीद आलम ने बताया कि चार इंच प्रथम श्रेणी के ईंट की गिट्टी डाली जानी चाहिए। यदि पीली ईंट व पुरानी इंटर लाकिंग ईंट की गिट्टी मात्र दो इंच डाली जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे