Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:नाबालिग पुत्र को गायब कर देने का आरोप, मुकदमा दर्ज


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज (गोण्डा):-वजीरगंज क्षेत्र के ढोंढ़ीयापारा निवासिनी एक महिला ने थाना क्षेत्र के ही सहिबापुर निवासी दम्पति के विरुद्ध अपने नाबालिग पुत्र को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ढोंढ़ीयापारा निवासिनी प्रानपता पत्नी स्व.गया प्रसाद द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार सहिबा पुर निवासिनी विद्या उसके पुत्र जगदीश(16) को लगभग 12 दिन पहले लेकर अपने पति जनार्दन सिंह के पास 
लुधियाना गई थी।वहां लड़के के रोने पर लगभग 5दिन पहले विद्या के पति जनार्दन सिंह उसे लेकर वापस घर को चले।लड़के के घर न पहुंचने पर जनार्दन सिंह ने बताया कि मैं तुम्हारे लड़के को ले कर गोंडा तक आया।लड़का वहीं से कहीं गायब हो गया।थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि 
वादिनी की तहरीर पर विद्या व् उनके पति जनार्दन सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे