Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:खपरैल के मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज (गोण्डा):- गुरुवार की रात्रि में क्षेत्र के परसहवा में एक खपरैल मकान में दूध गर्म करते समय लगी आग से हजारों का नुकसान हो गया।समाचार प्रेषण तक हल्का लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे थे।
परसहवा निवासी सूबेदार पांडेय ने बताया कि बीती रात उनके खपरैल के मकान में दूध गर्म करने के लिए रखा हुआ था।चूल्हे के बगल में ही लकड़ियाँ रखी थीं।रात में लगभग साढ़े बारह बजे लकड़ियों में लगी आग ने घर को भी अपनी जद में ले लिया।जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर में रखा गल्ला,कपड़े ,मंगलसूत्र व् पायल आदि जल गया।लेखपाल इंद्र देव दूबे ने बताया कि सूचना मिली है।तहसील में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सका हूँ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे