लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के अझारा गांव के जगन्नाथ अग्रहरि की पत्नी कमला देवी सोमवार को रानीगंज कैथौला क्षेत्र मे रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने गयी थी। देर शाम वह नेशनल हाईवे स्थित एक धार्मिक स्थान से दर्शन कर वापस लौट रही थी कि अचानक अज्ञात बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिये इलाहाबाद ले गये। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत की जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ