गोंडा। गन्ने की छिलाई करते समय मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मिल कर एक व्यक्ति को लाठी डंडे से मार कर लहूलुहान कर दिया घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मामला दर्ज किया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सतिया गांव के रहने वाले रघुवीर शुक्ला पुत्र राम बहादुर शुक्ला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह सोमवार को अपने खेत मे गन्ने की छिलाई कर रहा था तभी गन्ने के गेड़ को लेकर गांव के ही अंकुर शुक्ला से विवाद हो गया इसी बीच उनके सहयोगी लोग मिलकर लाठी डंडे से रघुवीर शुक्ला को मार पीट कर गंभीर घायल कर दिया जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित रघुवीर शुक्ला के तहरीर पर पुलिस ने अंकुर शुक्ला, गजिया, विद्याचरण व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ