Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO:बिजली के तारो से हो रही मौतों पर मुकद्दमा दर्ज,कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कहा ठेकेदार को भेजो जेल


सत्येन्द्र खरे 
यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग और बीटीएल कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से हो रही मौतों पर पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपना लिया है | बिजली विभाग और मृतक परिवार के परिजनों की शिकायत पर ताज़ा कार्यवाही करते हुए कंपनी के लापरवाह ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा दर्ज लिया है | एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक इस पूरे मामले में कंपनी के लापरवाह ठेकेदार के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारियों और जूनियर इंजीनियर की भूमिका की भी जाँच मंझनपुर कर रही है | 

बिजली विभाग और बीटीएल कंपनी के कर्मचारियों के ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक के बाद हो रही मौतों पर बिजली विभाग के बड़े अधिकारी और पुलिस अधिकारी अब सख्त कार्यवाही के संकेत दिए है | ताज़ा कार्यवाही करते हुए कौशाम्बी पुलिस के एसपी प्रदीप गुप्ता ने लापता ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव और सुपरवाइजर शिव चरण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा मंझनपुर थाने में दर्ज करा दिया है | 
वीडियो : क्या कहते हाई  प्रोजेक्ट मैनेजर, बीटीएल कंपनी

कौशाम्बी पुलिस की सख्ती के बाद बीटीएल कंपनी का ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव लगातार लापता है | मौत के आरोप में घिरी बीटीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पृथ्वीराज को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद पूंछ-तांछ के लिए हिरासत में लिया है | पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर पृथ्वीराज ने अपनी कंपनी के बचाव में बयान देते हुए बताया है कि कंपनी का काम एक माह पहले ही ख़त्म कर लिया गया है | ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव ने बिना किसी को जानकारी दिए ही मंगलवार को साईट पर काम शुरू करा दिया था जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ है | इसके लिए कंपनी के अधिकारियो ने मृतक मजदूर पप्पू के पिता को आजीवन पेंशन दिए जाने का वादा किया है | 

वही बेटे की मौत के गमजदा परिवार के लोगो ने पप्पू की मौत पर कंपनी के किसी भी तरह के प्रलोभन के आये बिना मंझनपुर पुलिस ने बीटीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पृथ्वीराज और कंपनी के ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है | 


कौशाम्बी में पंडित दीन दयाल विद्युतीकरण योजना के तहत सरकारी और गैर सरकारी नलकूप को अलग से हाई टेंसन लाइन की सप्लाई देने का काम इन दिनों चल रहा है | योजना का लाभ जल्द से जल्द आम आदमी तक पहुचे इसी वजह से यह काम कोलकाता की बीटीएल कंपनी को यह जिम्मेदारी सौपी गई है , लेकिन कंपनी और बिजली विभाग के आपसी ताल मेल की कमी के चलते पिछले 4 दिनों में 2 बच्चे सनी और शशि समेत एक मजदूर पप्पू की मौत हो गई | जबकि एक अन्य मजदूर राजा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड रहा है | बताया जा रहा है कि मजदूर पप्पू की मौत के बाद कंपनी के ठेकेदार और उसके सुपरवाइजर भाग खड़े हुए है | लगातार पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी ठेकेदार गौरव श्रीवास्तव और सुपरवाइजर शिवचरण से संपर्क करने की कोशिस कर रहे है लेकिन दोनों लापता है | 
वीडियो :क्या कहते है पुलिस अधिकारी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे