Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:एक मां ने ऐसा क्या किया कि एक जवान पुत्री अस्पताल पहुंच गई और मां के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की

अस्पताल मे भर्ती पीडित ज्योति

गोण्डा। अपने कोख से पैदा करने वाली एक मां  कैसे यमराज बन गयी यह समझ के परे है कुछ तो मां बेटी के बीच है जिसके चलते अपने कलेजे के टुकड़े को दिल पर पत्थल रखकर एक दबंग प्राधान के कहने व लालच देने पर अपने पुत्री को ही रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया,लेकिन वह कामयाब नही रही समय रहते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचा ली गयी। जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही ज्योति दुबे ने बताया कि रुद्रगढ़ नौसी के ग्राम प्रधान के अवैध कब्जे को बचाने के चक्कर में मां ने पुत्री को दूध में जहर देकर पिला दिया हालत गंभीर होने पर हंड्रेड डायल की पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है सुरक्षा के दृष्टि से दो महिला पुलिस कर्मियों की डियूटी जिला अस्पताल में लगाई गई है।
         थाना धानेपुर के रुद्रगढ नौसी के ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की जिला प्रसासन से शिकायत करने वाली ज्योति दुबे जिला अस्पताल गोण्डा में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही है शिकायत के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा स्थनीय लेखपाल निरंकार को भेजकर अवैध कब्जे को नपवाया गया तो अवैध कब्जा सही पाया गया जिससे अवैध कब्जा हटवा दिया गया था जिला अस्पताल में भर्ती ज्योति दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान ने २४ तारीख को जान से मार डालने की धमकी भी दिया था जिसकी रिर्पोट भी नही लिखी गयी जिससे नाराज होकर  प्रधान उसके मां से मिलकर एक योजना के तहत मां  विमला देवी ने अपने 22 वर्षीय पुत्री ज्योति को कल सायं दूध में जहर डाल कर पिला दिया हालत बिगड़ने पर हंड्रेड डायल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ज्योति का कहना है कि इस कृत्य के लिए मां को सजा मिलनी चाहिए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे