गोण्डा। घर से गायब एक पच्चीस वर्षीय युवक की पास के तालाब में शव मिलने से परिजनों में हड़कम्प मच गया है तथा हत्या कर लाश को तालाब में डालने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना परसपुर के ग्राम कोंडरी निवासी पच्चीस वर्षीय सन्तोष कल से अचानक गायब हो गया था। आज प्रातः पास के एक तालाब में उतराता हुआ शव पाया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थित में शव पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अधेड़ की ठंड से मौत हुई है या गला दबा कर हत्या की गई है। मामला थाना नवाबगंज के सेमरा शेखपुर गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ