Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश के विकास का रास्ता सिर्फ कांग्रेस के हाथ:राहुल गांधी


कांग्रेस ने दिया रोजगार व अधिकार का अवसर मोदी ने सौपी निराषा

लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जनता के हितों की हिफाजत के साथ देश को विकास का रास्ता सिर्फ कांग्रेस ही दिखा सकती है। राहुल गांधी ने आगामी 2019 के होने वाले लोक सभा चुनाव मे कांग्रेस की सत्ता मे फिर वापसी का दावा ठोकने के अंदाज मेे कहा कि जनता को उसका अधिकार तथा विकास केवल कांग्रेस के बूते का है। सोमवार को जिले की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के अठेहा बाजार मे एक विशाल स्वागत रैली को संबोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता से संवाद स्थापित करते हुये पूछा कि मनरेगा का लोगों को काम का अधिकार यूपीए ने दिया, तो जबाब हां का गूंजा। फिर राहुल ने सवाल उठाया मोदी सरकार ने आपसे रोजगार का अवसर छीना तो जबाब आया हां। राहुल ने पूछा कि साढे तीन साल की मोदी सरकार मे विकास हुआ तो भीड से आवाज आयी नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उमड़े हुजूम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही जमकर तंज कसे। राहुल कंेद्र सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि मोदी सरकार मे देश को हर जगह हताशा हाथ आयी। न केवल घरेलू मामले मे यह सरकार जनता की इच्छा पर एक कदम आगे बढ़ सकी। बल्कि हर समय झूठ व फरेब के नारे गढ़ते रहने के कारण अंर्तराष्ट्रीय क्षेत्र मे भी यह भारत की मजबूत साख की हिफाजत नही कर सकी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जमकर हौसला आफजाई की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश के सभी किसानों का एक साथ एकमुश्त कर्जा माफ किया। वहीं मोदी व योगी की सरकार को आज किसानों की कोई भी चिंता नहीं है। यह सरकारें किसानों के अधिकार तो दूर उनकी कौड़ी भर मदद नही कर पा रही है। बोले मोदी के झूठ और लगातार विफलता को लेकर संघर्ष करते रहना है। अब जनता इस झूठ और हताशा के माहौल से बाहर आकर फिर कांग्रेस के हाथ बागडोर सौंपने को इच्छुक है। स्वागत से अभिभूत दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर अपने बगल मौजूद राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के भी कांग्रेस के संघर्ष मे भूमिका की खुली सराहना की। इस पर हुजूम राहुल गांधी व प्रमोद तिवारी के नारे भी लगाने लगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी का लोगों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत करते हुये कहा कि दिल्ली के तख्तोताज पर राहुल गांधी को बैठाने के लिये कांग्रेस के लोग और जनता का यहां समर्थन बड़ा संकेत लेकर उभरा है। उन्होनें राहुल गांधी के नेतृत्व मे देश के नौजवानों की उम्मीदों तथा सौहार्द एवं विश्वास की मजबूती का भरोसा जताया। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई मे कांग्रेस देश के लोगों की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की संयोजिका तथा रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करते हुये कहा कि राहुल ही नौजवानों और किसानों तथा देश के सभी वर्गो के हितों की आवाज उठाने मे सफल हो रहे है। मोना ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व मे कांग्रेस महिलाओं व खेतिहर कामगर मजदूरों तथा हर वर्ग की मजबूत आवाज के साथ अगले लोकसभा चुनाव मे जनता को उसकी इच्छा व मान सम्मान की सरकार सौपने को कठिबद्ध हो चली है। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व रामबोध शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी, कांग्रेस नेता मदन सिंह, इसहाक खां, भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, संतोष द्विवेदी, केडी मिश्रा, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, इरफान, महेन्द्र बहादुर सिंह, राममिलन तिवारी, आदि रहे। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्र के ननौती तथा मंगापुर बाजार मे भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रमों मे शामिल हुये। देर शाम वह रामपुर खास विधानसभा के आखिरी छोर देवरी मे भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रखे गये स्वागत कार्यक्रम मे शामिल हो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे