Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इण्डो-नेपाल सामाजिक मंच ने गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरण किया


विकास हाड़ा
सिद्धार्थनगर:लगातार पड़ रही भीषण ठंड से जूझ रहे गरीबों एवं असहायों को व्यक्ति लोगो को इण्डो-नेपाल सामाजिक मंच के द्वारा नेपाल के कृष्णनगर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
        इण्डो-नेपाल सामाजिक मंच के अध्यक्ष अकरम पठान ने विजयनगर, दत्तपुर आदि गांवों में दो सौ से अधिक गरीबों, असहायों को कंबल बांटते हुए कहा कि इस कंपकपाते हुए ठंड के मौसम में गरीब को दो वक्त की रोटी जुटाने में दिक्कत हो रही है वो अपने लिए गर्म कपड़े और कम्बल कहा से लाएगा। इस ठंड को देखते हुए समर्थ लोगों को गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान राहुल मोदनवाल, अरविंद मोदनवाल, इकरार खान, वसीम पठान, हैदर अली आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे