गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी शिवशरन मिश्रा उर्फ प्रधान मिश्रा पुत्र साधू मिश्रा निवासी ठकुराईनपुरवा मौजा देवतहा थाना खरगूपुर को थाना खरगूपुर पर पंजीकृत मुकदमा के तहत गिरफ्तार कर साथ मे अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया गया।
उक्त अभियुक्त पर थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। जिसके सम्बन्ध मे पिड़िता के पिता द्वारा थाना खरगूपुर पर उक्त मुकदमा 9 दिसम्बर को दर्ज कराया गया था। 3 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर महेशपुंर तिराहा भवनीयापुर महराजगंज रोड से अपहृता की बरामदगी कर साथ मे उक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ