डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज):-वजीरगंज क्षेत्र के अचलपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।मां सहित चार वर्ष का बेटा अनाथ हो गए।पीड़ित महिला ने तलाक के चार दिन बाद ही न्याय हेतु न्यायालय की शरण ली है।पीड़िता मुख्यमंत्री दरबार में भी गुहार करने की तैयारी कर रही है।क्षेत्र के नगवा दर्जिनपुरवा निवासिनी शबनम की शादी 29 जनवरी 2013 को क्षेत्र के ही अचलपुर निवासी शादाब के साथ हुई थी।जिससे उबेश(4वर्ष )नाम का एक लड़का भी है।30 अगस्त 2017 को शादाब ने शबनम को तलाक दे दिया।शबनम ने 3 सितम्बर को न्यायालय में पति के विरुद्ध वाद दायर कर दिया।जिसमें न्यायालय ने 22 दिसम्बर को पति को हाजिर होने हेतु सम्मन जारी कर दिया है।जबकि तलाक के बाद से पति मुम्बई में है।पीड़िता तभी से अपने मायके में गुजर- बसर कर रही है।शबनम के अनुसार वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री दरबार में भी हाजिरी लगा कर न्याय की मांग करेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ