सुल्तानपुर (यूपी). कोर्ट के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकरों पर ऐक्शन में आई योगी सरकार पर राजनैतिक हमले शुरु हो गये हैं। यहां युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर सरकार पर ज़ोरदार हमला करते हुए कहा है के भाजपा सरकार के इस निर्णय से पहले वो अपने नेताओं के विषैले भाषणों पे रोक लगाये जिससे समाज बंटता है और हमारा आपसी भाईचारा कमज़ोर होता है।
मस्जिदों से आती है मुल्क के बेहतरी की आवाज़
ज़िले के दूबेपुर ब्लाक के निवासी एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कहा के उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कही है मेरे ख़्याल से मस्जिदों से मुल्क की बेहतरी के पैग़ाम की आवाज़ आती है। लोगों में आपसी भाईचारा बने रहने की दुआ की आवाज़ आती है।
भाजपा नेताओं से ज़हरीली आवाज़े पूरे देश में कहीं नहीं
उन्होंंने कहा के मस्जिदों में लाउडस्पीकर से कभी भी मुल्क-समाज को बांटने की आवाज़ नहीं आती। इसलिए मैं मानता हूं की वो आवाज़े हमारे अंदर एक नया जोश और जज़्बा पैदा करती हैं।
राजेश तिवारी ने कहा के जबकि ख़तरनाक आवाज़ों को बंद किया जाना चाहिये, ख़तरनाक आवाज़ों से मेरा मतलब भाजपा नेताओं के उन भाषणों से है जो मंचों से समाज को तोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंंने कहा के उनसे ज़्यादा ज़हरीली आवाज़े पूरे देश में कहीं नहीं हैं।
मूल मुद्दों से भटकाने के लिये तीन तलाक का मुद्दा
वहीं केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राजेश तिवारी ने कहा के तीन तलाक से ज्यादा जरुरी है सरकार भुखमरी पर बिल लाये।
उन्होंंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश को मूल मुद्दों से भटकाने के लिये तीन तलाक का मुद्दा लायी है, जबकि देश "रोटी, आवास स्वास्थ्य" की मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ