Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन....जानिये कब



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 फरवरी 2018 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ समस्त तहसील मुख्यालयो पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद एवं सेवानिवृत्ति लाभो से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष आदि) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा। वादकारी अपने न्यायालय में सम्पर्क कर अपने वादों को उक्त लोक अदालत हेतु सन्दर्भित कराकर लोक अदालत का लाभ उठाये। उक्त लोक अदालत हेतु किसी भी असुविधा की दशा मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे