Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अबकी बार केन्द्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी: डाॅ0 निर्मल खत्री


वासुदेव यादव
अयोध्या, फैजाबाद। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रहे डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा है कि केन्द्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। नई पीढ़ी इतिहास रचेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। गत चुनाव में भाजपा ने झूठ बोलकर व बहकावे से जनता से वोट लिया था, एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है। आज पूरा देश व प्रदेश भाजपा सरकार से सन्त्रस्त है। गुजरात चुनाव में व उपचुनाव में बीजेपी की हवा निकल चुकी है। श्री खत्री गुरूवार को टेढ़ी बाजार निकट कांगे्रस पार्टी के नवनियुक्त जिला महासविच मो. आफाक उर्फ भोलू भाई के संयोजन में आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
      श्री खत्री ने कहा कि कांगे्रस पार्टी सर्वधर्महितैशी है। अयोध्या का विकास कांगे्रस पार्टी की देन है, यहां के सरयू पुल, रेलवे ब्रिज, हाईवे, राम की पैड़ी, अयोध्या स्टेशन पर टेªनों का ठहराव सब कांगे्रस की ही देन है। भाजपा नफरत फैलाती है व आमजन में मनमुटाव पैदा करती है, उसने अयोध्या व अयोध्यावासियों को छला है। उसने नगर निगम के नाम अयोध्या में लोगों पर टैक्स लाद रही है व अतिक्रमण के नाम पर गरीबों पटरी दुकानदारों का जीना दुसवार कर दी है। जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी उसे ले डूबेगी। उन्होनें कहा कि भाजपा के कुछ नेता युवाओं के साथ खुला मजाक कर रहे है उनके द्वारा युवाओं को पकौड़ा बेचने को कहना नाइन्साफी है। कार्यक्रम संयोजक जिला महासचिव मो. आफाक उर्फ भोलू भाई ने कहा कि कांगे्रस विकास व आमजन मानस की पार्टी है, हम सब मिलकर कांगे्रस को मजबूत बनायेंगे व 2019 में नया इतिहास रचेंगे। इस दौरान लगभग दो दर्जन युवाओं व महिलाओं ने कांगे्रस पार्टी की सदस्यता डाॅ0 निर्मल खत्री के समक्ष लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शैलेन्द्र मणि पाण्डेय व अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अयोध्या धर्मवीर दुबे ने किया। इससे पूर्व आये अतिथियों का मो. आफाक के द्वारा अंग वस्त्र व फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

      कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष अयोध्या संगीता सोनकर, जिला नगर अध्यक्ष फैजाबाद सविता यादव, नागा रामलखन दास, श्रीनिवास पोद्दार, पार्षद संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी उग्रसेन मिश्रा, जुनैद कादरी, अब्दुल हकीम, केसरी मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, किशोरी रमन अग्रवाल, राकेश तिवारी, मो. शाहिद, मो. अशरफ, मो. युसुफ, गुलजार, श्याम बाबू, रामपदारथ, मो. फैज सिद्दीकी, इरशाद अहमद आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे