Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मोतीगंज पुलिस ने असलहे के साथ अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार


अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी है छजवा का संजय उर्फ गब्बर बरवार
 इलाहाबाद में आधा दर्जन से अधिक मामलों में है वांछित
ए. आर. उस्मानी 
गोण्डा। जिले की मोतीगंज पुलिस ने सोमवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश की प्रदेश के इलाहाबाद, फैजाबाद और प्रतापगढ़ जिले की पुलिस को तलाश थी। इन जनपदों के विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध करीब दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक अदद देशी तमंचा व दो जीवित कारतूस बरामद हुआ है। 
       मोतीगंज पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्र हमराही एसआई रामचन्द्र गौतम, कांस्टेबल राशिद, नागेन्द्र कुमार, अंगद सिंह व बृजेश तथा चालक अखिलेश्वर पाठक के साथ वांछित अपराधी की तलाश और पेंडिंग विवेचना के सन्दर्भ में निकले थे। पुलिस टीम मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा गांव निकट पहुंची तो पता चला कि एक व्यक्ति छजवा नहर पुलिया पर बैठा है। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखकर नहर पुलिया पर बैठा व्यक्ति भागा, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। 
        मोतीगंज पुलिस के मुताबिक जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर और 2 बारह बोर के जीवित कारतूस बरामद हुए। पूछने पर उसने अपना नाम गब्बर उर्फ संजय बरवार पुत्र मुन्नालाल बरवार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज बताया। बताया जाता है कि संजय बरवार उर्फ गब्बर अपराध जगत से जुड़ा शातिर अपराधी है, जो प्रदेश के कई जिलों में संगीन अपराध कर चुका है। गब्बर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। उसके विरुद्ध इलाहाबाद जिले में 7 मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा फैजाबाद व प्रतापगढ़ में भी एक-एक मुकदमें पंजीकृत हैं। 
     थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गब्बर बरवार के विरुद्ध लूट व एनडीपीएस एक्ट के साथ ही अन्य संगीन धाराओं के तहत उपरोक्त जनपदों के अलग - अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर यह शातिर बदमाश बाहरी जिलों में अपराध कर अपने घर भाग आता है। प्रदेश के इलाहाबाद, फैजाबाद व प्रतापगढ़ जिलों की पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए गब्बर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3 /25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसकी विवेचना एसआई सत्येंद्र वर्मा को सौंपी गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे