Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भारत की जनवादी नौजवान सभा ने धरना-प्रदर्शन कर रेलमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा


गोण्डा : भारत की जनवादी नौजवान सभा  (डीवाईएफआई ) के अखिल भारतीय आवाहन पर जनौस जिला कमेटी ने मंगलवार को मसकनवा रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर रेलमंत्री को सम्बोधित 9 सूत्री मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक मो नईम को सौंपा ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनौस के दर्जनों कार्यकर्ता जिलासचिव खगेन्द्र जनवादी के नेतृत्व मे पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने रेलवे मे रिक्त पदों की मांग को तत्काल भरे जाने, रेलवे का निजीकरण बंद करने तथा सार्वजनिक क्षेत्रों को बेचना बंद किये जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये संयुक्त सचिव आशीष सिंह ने कहा वर्तमान सरकार रेलवे का पूरा निजीकरण करना चाहती है।सरकार रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारियों को पुनः भर्ती करना चाहती है।जिसका व्यापक बिरोध किया जायेगा।जिला कमेटी सदस्य सुनील गौङ व मो इस्माइल ने कहा की अगर मांगे न मानी गयी तो संगठन रेल चक्काजाम के लिए बाध्य होगा।

रेलमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित मसकनवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक मो नईम को दिये गये मांग पत्र मे रेलवे का निजीकरण बंद करने, रिक्त पदों को भरे जाने, रिटायर्ड कर्मचारियों को पुनः भर्ती का फैसला वापस लेने, मसकनवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी, मनवरसंगम, कुशीनगर एक्सप्रेस का ठहराव किये जाने, आरक्षित टिकटों का वितरण आठ घंटे तक किये जाने, रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म से मसकनवा बभनान मार्ग तक सङक का निर्माण, रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त टिन शेड, बिद्दुत, पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने की मांग शामिल है ।इस मौके पर दुर्गा पटेल, मो शाहिद,दीपक वर्मा,  आमीन, गुड्डू, रजनीश सिंह, विमलेश यादव,विनोद कुमार, रोहित यादव,रवि कुमार, लल्लू, उदय जनवादी,मनीष शर्मा, विपिन कश्यप आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे