Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:संजीत के युवा इंका सचिव बनने पर हर्ष, हुआ भव्य स्वागत



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज क्षेत्र के भोजपुर निर्बल सहाय सेवा समिति के अध्यक्ष संजीत तिवारी को प्रदेश युवक कांग्रेस का सचिव बनाये जाने पर लोगों मे हर्ष का माहौल है। सचिव बनने के बाद यहां क्षेत्र पहुंचे संजीत का युवा इंका के साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी द्वारा राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की संस्तुति पर प्रदेशीय सचिव बनाये जाने से संगठन की मजबूती के कयास लगाये जा रहे है। विधानसभा इकाई अध्यक्ष सुधीर तिवारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे संजीत के मनोनयन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रति आभार जताया गया। वहीं नवनियुक्त प्रदेशीय सचिव संजीत ने कांग्रेस की नीतियों को मजबूत धार देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा वर्ग की जोरदार मुहिम छेडे जाने का ऐलान किया है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा, नवीन प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, वाईपी मिश्रा, त्रिभु तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, सिंटू मिश्रा, विकास मिश्रा, डीपी सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, मनोज तिवारी, त्रिभु तिवारी, अम्बुज आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे