लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर नंदू का पुरवा मे अज्ञात बदमाशो ने घर मे घुसकर लाखों के सोने व चांदी के जेवरात तथा तेरह हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया। गांव के कौशल तिवारी ने दी गई तहरीर मे कहा है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके घर मे रविवार की रात घुसकर आलमारी का लाॅक तोड़ डाला। बदमाशों ने आलमारी मे रखी सोने की अंगूठी व अन्य जेवरात के साथ तेरह हजार नकदी पर भी हाथ साफ किया। पीडित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया। जाहिर है इन दिनों कोतवाली क्षेत्र मे चेारी तथा लूट की वारदातें दिनदहाड़े बढ़ी हुई है। इसके बावजूद पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। इन वारदातों मे लीलापुर क्षेत्र मे तमंचे की नोंक पर बैंक टाइनींज के साथ लूट की वारदात खाकी को चुनौती पेश किये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ