सुनील गिरी
हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने अपने आप को डी0 आई0 जी0 बताने वाले फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ पिलखुवा पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया किसोमवार रात्रि में एक व्यक्ति हाफिजपुर थानाध्यक्ष के कार्यालय में आया, जिसने अपने आप को डी0आई0जी0 बताते हुए महाराष्ट्रा कैडर से व नागपुर में पोस्टिंग होना बताया । तथा थानाध्यक्ष हाफिजपुर से 50 हजार रूपये धोखाधडी व छलकपट के आशय से मांग करना, जिस सम्बन्ध में उक्त फर्जी डी0आई0जी0 ने अपनी गाडी की मरम्मत हेतु एवं बाद में अकाउन्ट में वापस करने के बहाने मांग की। थानाध्यक्ष द्वारा शक होने पर फर्जी डी0आई0जी0 से नाम व पता तथा उनका सी0यू0जी0 नम्बर पूछा तो फर्जी डी0आई0जी0 अपना नाम व पता तथा सी0यू0जी0 नम्बर नहीं बता पाया तथा हडबडा कर कुर्सी से उठकर चलने लगा, जिसे थानाध्यक्ष द्वारा मय उ0नि0 अरमान अहमद, उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह की मद्द से पूर्ण शक होने पर एवं सिखलाये हुए तरीके से गिरफ्तार लिया गया । पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विशान्त त्यागी पुत्र सतीश त्यागी निवासी मौहल्ला रामनगर गैट कस्बा व थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ।
पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि साहब मैंने सोनीपत, हरियाणा से भी नौकरी दिलवाने के बहाने कई लोगों से फर्जी तरीके से रूपये अर्जित किये हैं। पकड़े गए आरोपी को धारा 419,420 में कार्यवाही कर जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ