Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिव्यांग दलितों की पिटाई मामले में पीड़ितों के घर पहुचे बसपाई


सुनील गिरी 
हापुड। थाना सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम देवली में एक दिव्यांग युवक सहित दो युवकों की लटकाकर निर्दयता से की गई मारपीट के मामले में बसपा का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान के नेतृत्व में गांव में पीड़ितों के घर पहुंचा हालचाल जाना और दोनों परिवारों को हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों के घर जाने से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने थाना सिम्भावली पहुँचकर थानाअध्यक्ष हरपाल सिंह से मुलाकात कर आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। थानाअध्यक्ष ने बसपा कार्यकर्ताओ को जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसओ ने बताया कि आरोपियो पर 324, 323, 342 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष राजू जाटव, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र मावी, रिंकू जाटव, योगेन्द्र धनौरा, दिलीप कुमार जाटव, निरंजन जाटव, सुनील मन्त्री, शिवदत्त जाटव, यशपाल प्रधान, डॉ0 दुबेराम, जनमसिंह प्रधान, टीटू  आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे